Kashmir: पाकिस्तान के पालतू आतंकियों ने एक बार कायराना हमले को अंजाम दिया
ABP News Bureau | 07 Oct 2021 02:17 PM (IST)

कश्मीर में पाकिस्तान के पालतू आतंकियों ने फिर से एक कायराना हमले को अंजाम दिया है. श्रीनगर के ईदगाह संगम इलाके में आतंकियों ने हायर सेकेंडरी स्कूल के दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी. इसमें से एक स्कूल की महिला प्रिंसिपल सुपिंदर कौर हैं जबकि दूसरे टीचर का नाम दीपक चांद है.