Srinagar पुलिस ने Jaish-e-Mohammed के 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार
ABP News Bureau | 16 Jan 2020 06:15 PM (IST)

श्रीनगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को गिरफ़्तार किया है. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं. आतंकी गणतंत्र दिवस पर हमले की फिराक में थे. इन आतंकियों की गिरफ़्तारी से हज़रतबल इलाक़े में 2 ग्रेनेड ब्लास्ट का मामला सुलझ गया है.