Speed News: UP Election में अकेले उतरेगी JDU, BJP से नहीं बनी बात
ABP News Bureau | 18 Jan 2022 02:43 PM (IST)

यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों के एलान के साथ राजनीतिक पार्टियों में जोड़-तोड़ का दौर जारी है. इस बीच बीजेपी और दनता दल (युनाइटेड) ने अपनी-अपनी राहें अलग करने का एलान कर दिया है. विधानसभा चुनाव में जदयू अब अकेले मैदान में उतरेगी. जदयू के वरिष्ठ नेता और यूपी के प्रभारी केसी त्यागी ने बताया कि भाजपा के साथ सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है.