मानसून की पहली बारिश में डूबी मुंबई | 5 मिनट में सुबह की ताजा खबरें
ABP News Bureau | 10 Jun 2021 07:28 AM (IST)
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है. पहले ही दिन भारी बारिश से देश की आर्थिक राजधानी और उसके उपनगरों में कई स्थानों पर पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़क याातायात के साथ ही लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुयीं. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. चेतावनी के मद्देनज़र कई जगहों पर एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं.