विजय दिवस: जब भारतीय जवानों के शौर्य के आगे पाकिस्तान ने टेके थे घुटने, देखिए पूरी कहानी
ABP News Bureau | 16 Dec 2021 10:05 PM (IST)

आज 16 दिसंबर है.. आज से 50 साल पहले 16 दिसंबर ही वो तारीख थी जब हिंदुस्तान ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाई थी. जब भारतीय जवानों के शौर्य के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे. 50 साल पहले भारत ने दुनिया को बताया था कि वो रणनीति कूटनीति और सैन्य नीति से बड़े से बड़े दुश्मन को परास्त करने की ताकत रखता है. पाकिस्तान के साथ अमेरिका और चीन जैसे मुल्क मदद के लिए खड़े थे.. तब भारत ने कदम पीछ खींचने के बजाय पूरी ताकत से जवाब दिया था. इस जीत को हिंदुस्तान विजय दिवस के तौर पर मनाता है.