Special Report: बाढ़-बारिश से तो बच जाएंगे पर सड़कों के इन गड्ढों से कैसे बचेंगे?
ABP News Bureau | 16 Jul 2022 07:24 AM (IST)

इस वक्त आधे हिंदुस्तान में बारिश के बादल बड़ी ही बेरहमी से बरस रहे हैं. बर्बादी उस वक्त और बढ़ जाती है जब इस बारिश से निपटने की कोई तैयारी नहीं होती. बारिश अपने साथ आफत लाई है ये तो पूरा देश देख रहा है लेकिन ये बारिश अपने साथ गड्ढों की सौगात भी लाई है. वो गड्ढे जो देश के नेशनल हाइवे से लेकर स्टेट हाइवे तक पसरे हुए हैं.