Kanpur Cash Case: आखिर क्या है 250 करोड़ के काले खजाने का रहस्य?
ABP News Bureau | 27 Dec 2021 11:04 PM (IST)

177 करोड़ की पहली खेप कानपुर के घर से मिली और दूसरी खेप कन्नौज के पुश्तैनी मकान से बरामद हुई है. छापेमारी में करोड़ों की रकम भी बिल्कुल फिल्मी अंदाज में मिली है. रेड के दौरान दीवार तोड़कर नोटों की गड्डियां निकाली गई हैं. करोड़ों रुपए बोरों में भरकर रखे गए थे.. नोटों के साथ सोने के बिस्किट भी मिले हैं. सबसे बड़ी बात ये कि रेड अभी खत्म नहीं हुई है. देश का नागरिक नोटों का ये अंबार देखकर दंग है.. और पीय़ूष जैन चुप्पी साधे हुए हैं. आखिर क्या है ढाई सौ करोड़ से ज्यादा बड़े इस खजाने का रहस्य?