पूर्वोत्तर भारत से शुरू हुई Drugs के मकड़जाल के खात्मे की शुरुआत | Ground Report
ABP News Bureau | 31 Jul 2021 10:25 PM (IST)

देश के पूर्वोत्तर इलाके में ड्र्ग्स के खिलाफ आखिरी जंग शुरू हो गई है. असम के नए मुख्यमंत्री हेमंता विस्व सरमा ने जिस तरह से म्यांमार से मिजोरम होकर असम आने वाले ड्रग्स कार्टेल की कमर तोड़ी है, उससे पंजाब के लिए उम्मीद की रौशनी पैदा हो गई है. पंजाब जो कि ड्रग्स का ऐसा शिकार बन चुका है कि इसके ज्यादातर युवा और अधेड़ आज की तारीख में ड्रग्स की चपेट में आ गए हैं. ये जानकारी मिली है कि म्यामांर से मिजोरम के रास्ते ये ड्र्ग्स पंजाब ही पहुंचाए जा रहे थे. हेमंत विस्व सरमा की कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर के एक बड़े एक्शन प्लान की जरूरत की ओर इशारा कर रही है. देखिए मिजो म्यामांर सीमा से ग्राउंड रिपोर्ट.