Special Report: Corona से दिल्ली में हालात इतने खराब कैसे हुए?
ABP News Bureau | 15 Apr 2021 11:27 PM (IST)

दिल्ली में कोरोना बेकाबू है तो इसकी एक बड़ी वजह कोरोना की चौथी लहर है. पहली बार कोरोना का एक वेरिएंट्स आया लेकिन इस बार उसके कई नए वेरिएंट्स आ रहे हैं जिनको डॉक्टर भी ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं. इससे भी कोरोना बेकाबू हुआ. एक तो कोरोना की अदृश्य ताकत ऐसे ही अबूझ पहेली है, रही सही कसर हम आप पूरा कर देते हैं जब कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते. ना सामाजिक दूरी का खयाल रखते हैं, ना मास्क पहनते हैं.