धीरे-धीरे घट रहे कोरोना मामले लेकिन मौतों की संख्या में नहीं आ रही कमी, देखिए ये रिपोर्ट
ABP News Bureau | 27 May 2021 12:05 PM (IST)

भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जबरदस्त तरीके से जूझ रहा है. हालांकि आंकड़े बता रहे हैं कि संक्रमण का प्रकोप पहले से कम हुआ है लेकिन मौत का तांडव थम नहीं रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 11 हजार 298 नए कोरोना केस आए और 3847 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 83 हजार 135 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 75,684 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले मंगलवार को 208,921 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 4157 संक्रमितों की मौत हुई थी.