Special Report: Statue of Unity की तर्ज पर होगी Ayodhya की कनेक्टिविटी | राज की बात | UP Election
ABP News Bureau | 14 Nov 2021 09:49 PM (IST)

तमाम आध्यात्मिक और भौतिक खूबियों के बीच चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तर प्रदेश में अयोध्या की बात न हो ये भला कैसे संभव है. पूरा सियासी मूवमेंट अयोध्या की तरफ घूम चुका है. विवाद के दौर में जो अयोध्या जाते थे वो बार बार जा रहे हैं, जो सूरमा नहीं जाते थे वो भी जा रहे हैं और जिन्हें राम के नाम से तौबा था वो हाजिरी लगा रहे हैं. कुल मिलाकर ये समझिए कि सियासत की राह या धारा कोईभी हो, वो वाया अयोध्या ही जाती है.