कहीं 2021 की ये गलतियां 2022 में ना कर बैठें | Special Report
ABP News Bureau | 03 Jan 2022 12:01 AM (IST)
आज साल 2022 का दूसरा दिन है...लेकिन नए साल का जश्न इस बार दुनिया दुआओं के साथ मना रही है. दुआ इसलिए कि ये साल 2021 जैसा न हो, वो तस्वीरें फिर न देखनी पड़े जो 21 में पूरी दुनिया ने देखी, कोरोना का वो हाहाकार फिर न लौटे, फिर ऑक्सीजन के लिए हांफते लोग न दिखे, 2021 ऐसी बहुत सी कड़वी यादें देकर गया है, जिसे शायद ही हम भूल पाए.