Special Report: अंतरिक्ष में बढ़ रहा भारत का रुतबा
ABP News Bureau | 11 Jul 2021 09:02 AM (IST)

स्पेस साइंस की दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ता जा रहा है. अंतरिक्ष में भारत का सफर बेहद ही गौरवान्वित करने वाला रहा है. भारत ने सबसे पहले आर्यभट्ट सैटेलाइट को 19 अप्रैल 1975 में प्रक्षेपित कर इतिहास रचा था. इसके बाद 1980 में भारत निर्मित रोहिणी सैटेलाइट को धरती की कक्षा में भेजा गया.