गणेश उत्सव पर बॉलीवुड में खास तैयारियां, शिल्पा सेट्टी घर लेकर आईं गणपति
ABP News Bureau | 09 Sep 2021 09:50 AM (IST)

पूरे देश में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सुरेश वाडेकर ने गणपति के लिए नया गाना लांच किया है. उधर बॉलीवुड सितारों की भी गणपति स्वागत की तैयारियां पूरी हो रही हैं. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मुंबई के चिंचपोकली इलाके गईं और वहां से गणपति की मूर्ति घर के लिए लेकर आईं.