Donald Trump के स्वागत के लिए Sabarmati Ashram में खास तैयारी
ABP News Bureau | 24 Feb 2020 08:10 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आज से भारत के दौरे पर हैं। इस दौरे को यादगार बनाने के लिए तैयारियां कर ली गईं हैं. इस दौरान ट्रंप साबरमती आश्रम भी जाएंगे. साबरमती आश्रम पहुंचने पर ट्रंप और उनकी पत्नी को छोटा सा चरखा दिया जाएगा. चरखे के साथ ही ट्रंप को महात्मा गांधी की आत्मकथा सत्य के प्रयोग भी भेंट की जाएगी.