राहुल के खिलाफ बोलना भारी पड़ा...मुंबई के प्रोफेसर छुट्टी पर भेजे गये ? Master Stroke
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 10:27 PM (IST)

मुंबई यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर हैं योगेश सोमन. वो यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के अलावा थियेटर और फिल्मों में भी सक्रिय हैं. उरी हमले पर बनी फिल्म - उरी, द सर्जिकल स्ट्राइक में मनोहर पर्रिकर की भूमिका योगेश सोमन ने ही निभायी थी. फिल्म दृश्यम में वो पुलिसवाले के किरदार में नजर आए थे. लेकिन फिलहाल वो इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बेहद तीखी टिप्पणी की थी. जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें forced leave पर भेज दिया है. तो क्या प्रोफेसर साहब को बोलने की आजादी की सजा मिली और ये सजा उन लोगों ने दी जो दिन रात आजादी-आजादी का गाना गाते हैं.