Speaker Om Birla ने बुलाई बैठक, Prahlad Joshi ने कांग्रेस सांसदों पर कार्रवाई की मांग की
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 01:39 PM (IST)

राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा हुआ, अब उसी खबर का अपडेट आया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बैठक बुलाई है. लोकसभा अध्यक्ष के कमरे में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन मेघवाल भी मौजूद हैं. प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष से कांग्रेस सांसदों पर कार्यवाही की मांग की है.