Sopore Terrorist Attack: हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद, दो नागरिक भी मारे गए
ABP News Bureau | 12 Jun 2021 02:59 PM (IST)

आतंकियों ने सोपोर के आरामपोरा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला किया है. इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए और दो आम नागरिकों की जान चली गई है. वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा, सोपोर में इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है.