सोनिया गांधी ने की G-23 नेताओं की बोलती बंद ! | Pol Khol | Shekhar Suman
ABP News Bureau | 17 Oct 2021 06:39 AM (IST)

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये कहा था कि पार्टी में फ़ैसले कौन ले रहा है ये सबको को पता भी है और नहीं भी. सिब्बल का इशारा भी राहुल और उनकी सलाहकार मंडली की तरफ ही था. सिब्बल भी उन 23 नेताओं के समूह में शुमार हैं, जिन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी. उस चिट्ठी लिखने का मकसद ही ये था कि पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष का चुनाव जल्द करवाया जाये. लेकिन CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने इन सभी सवालों पर पूर्णविराम लगा दिया.