Somalia Terrorist Attack: हमले में 15 लोगों के मारे जाने की खबर
ABP News Bureau | 20 Aug 2022 12:04 PM (IST)

सोमालिया (Somalia) के आतंकी हमले ने एक बार फिर मुंबई आतंकी हमले जैसी दहशत फैलाने का काम किया है. सोमालिया के हयात होटल में आतंकी समूह अल-शबाब (Al-Shabaab) के बंदूकधारियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.