Solar Eclipse 2019: Hong Kong में Orange ball की तरह नजर आया सूर्य ग्रहण
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 10:51 AM (IST)

दुनिया भर में सूर्य ग्रहण के अलग अलग नजारे दिखाई दे रहे हैं. लेकिन हांगकांग में तो सूर्य ग्रहण सबसे खूबसूरत रूप में नजर आया. यहां पर सूर्य ग्रहण किसी आरेंड बॉल की तरह दिखाई दिया. बता दें कि आज इस दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण दिखाई दिया. सूर्य ग्रहण देखने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित उपकरणों व उचित तकनीकों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आंखों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर सकती हैं.