Solar Eclipse 2019: भारत में खत्म हुआ सूर्य ग्रहण, दुनिया भर में 1.35 बजे होगा खत्म
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 12:16 PM (IST)

भारत में सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है. यहां पर 11 बजे के लगभग ग्रहण खत्म हुआ. केरल के कासरगोड में रिंग ऑफ फायर दिखा, देश में बाकी जगह सिर्फ आंशिक सूर्य ग्रहण, भारत से लेकर दुनिया के कई हिस्सों में सूर्यग्रहण देखने के लिए उमड़े लोग. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबीपी न्यूज पर देखा सूर्यग्रहण, ट्विटर पर जारी की तस्वीरें, केरल से लेकर देशभर से आ रही सूर्य ग्रहण की तस्वीरें लाइव स्ट्रीम पर भी देखीं.