Solar Eclipse 2019: Abu Dhabi में दिखा 'Ring of Fire' सूर्य ग्रहण का खूबसूरत नजारा
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 09:27 AM (IST)

दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण जारी है. दुबई में रिंग ऑफ फायर दिखा, भारत में सिर्फ केरल के कासरगोड में दिखेगा रिंग ऑफ फायर, बाकी जगह आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा. बता दें कि सूर्य ग्रहण देखने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित उपकरणों व उचित तकनीकों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आंखों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर सकती हैं. सूर्य ग्रहण धनुराशि में पड़ रहा है. वैसे तो सभी 12 राशियों पर इस ग्रहण का असर देखा जाएगा. लेकिन जिन लोगों के लिए यह ग्रहण खराब असर लेकर आ रहा है उन्हें भी अधिक घबराने की जरूरत नहीं है.