नई सोशल मीडिया गाइडलाइन पर सरकार अड़ी.. कंपनियां विरोध में खड़ी
ABP News Bureau | 28 May 2021 08:24 AM (IST)

सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों के बीच विवाद थम नहीं रहा है. अब सरकार ने सभी कंपनियों को नोटिस भेजकर पूछा है कि नियम का पालन अब तक क्यों नहीं किया गया. वहीं फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने सरकार के नए सोशल मीडिया मध्यवर्ती नियमों को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उधर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच फेसबुक और ट्विटर बंद होने की चर्चा जोरों पर है.