कश्मीर में बर्फ से ढके रेलवे ट्रैक, सड़कों पर भी कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित
ABP News Bureau | 30 Dec 2019 12:14 PM (IST)

उत्तर भारत में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है तो वहीं पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है जिस वजह से यातायात पर भी असर पड़ रहा है. कश्मीर में बनिहाल-श्रीनगर-बारामुल्ला रूट पर बर्फ में ढके बनिहाल रेलवे स्टेशन की तस्वीरें आई हैं. श्रीनगर की मशहूर डल झील अंदर से पूरी तरह जम गई है.. और आज बाहर से भी जमनी शुरू हो गई है.