बर्फबारी ने बदल दी Shimla की तस्वीर, सैलानी खुश, कामकाजी परेशान
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 08:00 AM (IST)

शिमला में ताजा बर्फबारी ने नजारा बदल दिया है. शिमला में हुई ये ताजा बर्फबारी सैलानियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. सैलानी तो खुश हैं लेकिन बर्फबारी की वजह से बढ़ी ठंड की वजह से कामकाजी लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है. बर्फबारी से थोड़ी मुश्किल तो हो रही है लेकिन शिमला की इसी खुबसूरती का आनंद लेने तो दूर-दूर से लोग यहां आते हैं.