Smriti Irani Nomination: अमेठी से नामांकन दाखिल करते ही स्मृति ईरानी का Rahul Gandhi पर हमला
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Apr 2024 06:08 PM (IST)
Smriti Irani Nomination: यूपी की अमेठी सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार (29 अप्रैल, 2024) को नामांकन दाखिल किया. ईरानी सुबह दस बजे अमेठी के गौरीगंज में स्थित बीजेपी जिला कार्यालय पहुंची और यहां से उन्होंने रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल किया है.