Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
ABP Live Focus | 10 Aug 2026 01:49 PM (IST)

संभल की तमन्ना मलिक एक बार फिर कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। मुस्लिम महिला तमन्ना ने हिंदू युवक अमन त्यागी से शादी की है और पहले बुर्का पहनकर कांवड़ लाने को लेकर विवाद हो चुका है। इस बार शांति व्यवस्था को लेकर एसडीएम कोर्ट ने दोनों को 20-20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किया है। पति अमन ने जमानत करा ली है और कहा है कि तमन्ना की कांवड़ यात्रा नहीं रुकेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई किसी वेशभूषा पर रोक लगाने के लिए नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की आशंका के चलते की गई है।