मातोश्री के बाहर शिवसैनिकों की नारेबाजी
ABP News Bureau | 23 Jun 2022 12:17 PM (IST)

महाराष्ट्र के सियासत में चल रहे उठापटक के बीच उद्धव सरकार (Uddhav Government) पर संकट के बादल छाए हुए हैं. जिस तरह से बागी विधायकों की संख्या बढ़ रही है उससे यह सवाल लोगों की जुबान पर है कि कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर चल रही उद्धव सरकार बचेगी या गिरेगी?