SL vs IND: आज ही होगा दूसरा टी20, Krunal Pandya के संपर्क में आए 8 खिलाड़ी मैच से बाहर
ABP News Bureau | 28 Jul 2021 07:07 PM (IST)

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 के होने या ना होने को लेकर जो संस्पेंस था, वो अब खत्म हो गया है. अब यह साफ हो गया कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मैच आज रात आठ बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, पहले इस मैच को कल यानी मंगलवार को खेला जाना था, लेकिन स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिन होने के कारण मैच को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था.