'पांच महीने में कश्मीर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में'- Amit Shah | Shikhar Sammelan
ABP News Bureau | 02 Jan 2020 10:58 PM (IST)

कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान खत्म होने के बाद 5 महीने गुजर चुके हैं. इसे लेकर जब गृहमंत्री अमित शाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पांच महीने में कश्मीर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. जो रूटीन में चलता है वहां सब कुछ चल रहा है. दुकानें, घर, संस्थान सभी अच्छे से चल रहे हैं.