Singer Kanika Kapoor कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित
ABP News Bureau | 20 Mar 2020 04:15 PM (IST)

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं. कनिका कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉज़िटिव पाईं गई हैं. लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. कुछ ही दिनों पहले वह लंदन से लौटी थीं. उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई और शहर के एक बड़े होटल में ठहरीं. वहां उन्होंने डिनर पार्टी भी दी.