Covishield की कीमत तय, राज्य सरकारों के लिए 400 और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति डोज
ABP News Bureau | 21 Apr 2021 01:49 PM (IST)

भारत सरकार के निर्देशों के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों की घोषणा कर दी है. राज्य सरकारों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की प्रति डोज की कीमत 400 रुपये और प्राइवेट अस्पतालों के लिए प्रति डोज की कीमत 600 रुपये होगी.