Mahant Narendra Giri Death: महंत के कमरे की तस्वीर ने खड़े किए कई सवाल | Sign Bulletin
ABP News Bureau | 23 Sep 2021 03:01 PM (IST)

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की कथित खुदकुशी के मामले में अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. पुलिस की कड़ी जांच के बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम की शुरुआती तफ्तीश के बाद मौत की वजह साफ हो चुकी है यानी फांसी. लेकिन, अब तक जांच फांसी यानी खुदकुशी की वजह पर हो रही है.