Sign Bulletin: पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2767 लोगों की गई जान
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 03:14 PM (IST)

देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. लगातार चौथे दिन 3 लाख के पार कोरोना के आंकड़े सामने आए हैं. 24 घंटे में 3 लाख 49 हजार 691 नए केस सामने आए हैं. जबकि 2 हजार 767 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. देश में अभी कुल 26 लाख 82 हजार 751 एक्टिव केस हैं. जबकि 24 घंटे में 25 लाख 36 हजार 612 लोगों का टीकाकरण हुआ है. यूपी के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उधर बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियों की दूसरी बार कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.