Sign Bulletin: Corona की स्थिति को लेकर BJP-Congress के बीच छिड़ा महासंग्राम
ABP News Bureau | 21 Apr 2021 03:16 PM (IST)

शहर-शहर में कोरोना ने कहर मचाया हुआ है. राज्य सरकारों ने पिछले 24 घंटे के जो आकंड़े दिए... वो इस वायरस की रफ्तार और भी ज्यादा तेज होने की तरफ इशारा कर रहे हैं. देश में कोरोना ने नया रिकॉर्ड बना लिया है. चौबीस घंटे में दो लाख 95 हजार इकतालिस नए केस आए हैं और दो हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई है, पिछले एक हफ्ते में मौत का आंकड़ा दोगुना हो गया है. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि कोरोना संकट से निपटने में मोदी सरकार नाकाम है.. प्रियंका के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस आपदा में राजनीति का अवसर तलाशकर गिद्ध पॉलिटिक्स कर रही है.