Sign Bulletin: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले
ABP News Bureau | 20 May 2021 02:52 PM (IST)

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों और मौत की संख्या में ठहराव आता हुआ नहीं दिख रहा है. लगातार तीसरे दिन नए मामलों की संख्या बढ़ी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 276,110 नए कोरोना केस आए और 3874 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,69,077 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी 96,841 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को 2.67 लाख, सोमवार को 2.63 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.