Sign Bulletin: सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज
ABP News Bureau | 16 Jul 2021 03:03 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू के रूप में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है. सिद्धू के साथ ही प्रदेश में दो अन्य कार्यकारी अध्यक्ष होने की भी उम्मीद है. कांग्रेस एक दलित और एक उच्च वर्ग से संबंध रखने वाले हिंदू को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के विचार पर काम कर रही है.