Sign Bulletin: देश में थम नहीं रही Corona की रफ्तार, टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड
ABP News Bureau | 12 Apr 2021 03:04 PM (IST)

देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. देशभर में एक लाख 68 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए. जबकि नौ सौ चार लोगों की मौत हुई. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी पहली बार 12 लाख के पार चली गयी. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में टीका उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. अब तक देश में 10 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. कल करीब 27 लाख लोगों को टीका लगया गया. महाराष्ट्र, यूपी, एमपी, समेत कई राज्यों में सख्त नियम लागू किए जा चुके है. कई राज्यो में वीकेंड लॉकडाउन भी एलान किया गया है.