Sign Bulletin: Salman Khurshid की किताब पर एमपी से लेकर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन
ABP News Bureau | 12 Nov 2021 04:27 PM (IST)

सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या पर सियासी बवाल शुरू हो गया है. एमपी से लेकर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस नफरत फैला रही है. एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब एमपी में नहीं बिकेगी. वहीं मुंबई में बीजेपी ने राम कदम की अगुवाई में प्रदर्शन किया और एफआईआर दर्ज करने की मांग की. ख़ुर्शीद ने अपनी किताब में हिदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से की है जिस पर विरोध हो रहा है.