Sign Bulletin: देश में कोरोना से हुई मौतों में अचानक आया बड़ा उछाल
ABP News Bureau | 10 Jun 2021 03:01 PM (IST)

देश में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में एक दिन में अचानक बड़ा उछाल आया है. जहां रोजाना औसतन 2500 लोगों की कोरोना से जान जा रही थी वहीं बीते दिन अचानक 6148 संक्रमितों की मौत का आंकड़ा सामने आया है. मौत के आंकड़े में एकदम इतना उछाल आने के बाद से कई सवाल उठ रहे हैं.ृ