Sidhu Moosewala Murder : कनाडा में रची गई Siddhu Moosewala के हत्या की साज़िश | Namaste Bharat
ABP News Bureau | 30 May 2022 01:31 PM (IST)

मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार को उनके गांव जवाहरके में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा कम की थी और चार में से दो सुरक्षाकर्मी को वापस बुला लिया था. अगले ही दिन सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई. वहीं मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है. वहीं पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने मूसेवाला की हत्या के लिए बराड़ और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जिम्मेदार बताया है. वर्तमान में लॉरेंस जेल में बंद है.