Sidhu Moosewala Killed: DGP ने बताई हत्या की असली वजह, सुरक्षा चूक पर दी ये सफाई
ABP News Bureau | 29 May 2022 11:53 PM (IST)

पंजाब के पुलिस महानिदेशक वी के भावरा ने रविवार को कहा कि मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या गिरोहों के बीच आपसी दुश्मनी का परिणाम लग रही है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह इसमें शामिल था. पुलिस महानिदेशक ने कहा कि रविवार शाम को हुई इस हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा.राज्य पुलिस के प्रमुख ने कहा कि अगले महीने ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर तैनाती के लिए पुलिसकर्मियों को मुक्त कराने के मकसद से मूसेवाला की सुरक्षा घटाई गई थी. उन्होंने कहा कि मूसेवाला के साथ तैनात पंजाब पुलिस के चार कमांडो में से दो को हटाया गया था.