Sidhu Moose Wala: मूसेवाला के गांव जाने वाले है भगवंत मान, गांव वालों ने किया विरोध प्रदर्शन
ABP News Bureau | 03 Jun 2022 02:03 PM (IST)
गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने आज सीएम भगवंत मान मानसा के मूसा गांव जाने वाले हैं। लेकिन उससे पहले मूसा गांव में मान और AAP विधायक का विरोध हो गया है। गांव वालों और मूसेवाला के रिश्तेदारों ने प्रदर्शन किया है। सिद्धू मूसावाला के घर के बाहर लोगों ने पुलिस और मान के खिलाफ नारेबाज़ी भी की।