Jagannath Rath Yatra: पुरी में यात्रा का श्री गणेश...खत्म होगा खजाने का क्लेश | ABP News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 07 Jul 2024 10:22 PM (IST)
जगत के नाथ...भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो चुकी है...53 साल बाद पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा दो दिन तक चलेगी...जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है...वैसे चर्चा तो जगन्नाथ मंदिर से जुड़े खजाने को भी खोलने की है...जिसे पिछले कई दशकों से खोला नहीं जा सका...6 साल पहले हाईकोर्ट ने आदेश भी दिया...बावजूद इसके खजाने के दरवाजे नहीं खुले...वजह बताई गई...कि चाबी कहीं गुम हो गई है...अब चाबी गुम हुई...या कहीं छिपा दी गई? अब तक रहस्य बना हुआ? माना जा रहा है...कि खजाने के अंदर अकूत दौलत है...लेकिन कितनी? ये भी रहस्य है.