बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी दी गई है....धमकी देने वालों ने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. इसे अभिनेता के तीसरे विवाह से जोड़ा गया है. ऑडियो संदेश में चेतावनी दी गई है कि इस तरह के आचरण को बढ़ावा देने वालों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. पुलिस के अधिकारी ने कहा कि ऑडियो संदेश को कथित तौर पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई नाम के दो युवकों द्वारा शेयर किया गया है, जिन्होंने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी बताया है. बता दें कि आमिर खान ने अभी हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की थी. लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस धमकीभरी पोस्ट में राजस्थान के कुछ नेताओं को भी धमकी दी गई है... राजस्थान में हुई आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र करते हुए कहा गया है- ये जो श्रीगंगानगर, राजस्थान में ग्रहण कृत्य एक मासूम बच्ची के साथ हुआ है, इसमें प्रशासन ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इनमें से कुछ दरिंदों को बचा रहे हैं... हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है कि जो कोई भी उस मासूम बच्ची के साथ जो हुआ उसमें एक परसेंट भी शामिल है और कानून से बच गया, उसको तो हम सजा देंगे ही, पर जो नेता इनको बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तुरंत इसमें दखलअंदाजी देना बंद कर दें, नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे जो इनका होने वाला है. थोड़ी इंसानियत दिखाओ. हमारे जो 2 भाई शहीद हुए हैं, Parvesh और Himanshu, आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे और हम तुम्हारा बलिदान जाया नहीं जाने देंगे. दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे...
भगवान आप दोनों भाइयों की आत्मा को शांति दे...