Shraddha Case: जानिए पूरे मामले में अबतक क्या-क्या हुआ, कहां तक पहुंची पुलिस की जांच | First Century
ABP News Bureau | 17 Nov 2022 09:48 AM (IST)

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की आज दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेशी होगी. आरोपी की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी पुलिस. पुलिस को हत्या के सबूतों की है तलाश. श्रद्धा मर्डर केस में इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है...श्रद्धा का फोन...कपड़े और अन्य सामान भी अभी तक नहीं मिला है. श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए आज दिल्ली में VHP विरोध प्रदर्शन करेगी....छतरपुर में मेट्रो के पास विरोध प्रदर्शन करेगी वीएचपी.