Shopian Encounter Updates : शोपियां में दो अलग अलग मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकी
ABP News Bureau | 05 Oct 2022 11:17 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के शोपियां में दो अलग अलग मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं। द्राच इलाके में कल से चल रहा एनकाउंटर खत्म हो गया है इस एनकाउंटर में जैश के 3 आतंकवादी मारे गए हैं। शोपियां के ही मूलु इलाके में एनकाउंटर चल रहा है, यहां एक आतंकी मारा गया है।