आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज
ABP News Bureau | 12 Oct 2021 11:54 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कल पुंछ में 5 जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दियाहै। शोपियां में तीन आतंकियों का सफाया सुरक्षाबल कर चुके हैं. फीरीपोरा इलाके में अभी मुठभेड़ चल रही है। आज ही सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को शोपियां में ढेर किया है। मारे गए तीनो आतंकी टीआरएफ के बताए जा रहे हैं.