Jamia इलाके में चार दिन, तीन फायरिंग और सुरक्षा इंतजाम पर सवाल !
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 09:27 AM (IST)

रात करीब 11.30 बजे की है जब गोली चलने की खबर से जामिया इलाके में हंगामा मच गया. बताया कि यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 के पास स्कूटी सवार दो लोगों ने गोली चला दी. गोली की चलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैली. देखते ही देखते जामिया यूनिवर्सिटी के पास हजारों लोग जमा हो गए. भीड़ जामिया थाने की ओर बढ़ चली. लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेजाबाजी शुरू कर दी. पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन हंगामा नहीं थमा. बवाल बढ़ता देख इलाके के sho लोगों के बीच आए. और समझाने की कोशिश की.